चित्रकूट में योगी करेंगे अफसरों के साथ समीक्षा बैठक, सुबह 7 बजे की भगवान कामदगिरी की परिक्रमा
चित्रकूट. 22 अक्टूबर से बुदेलखंड के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कामदगिरि भगवान के दर्शन के बाद सुबह 7 बजे परिक्रमा की। वहीं सीएम योगी सुबह 11 बजे अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे, जबकि दोपहर तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

चित्रकूट को फ्री जोन घोषित किया जाएगा: योगी
– इससे पहले रविवार शाम को सीएम चित्रकूट में रामघाट पहुंचे और यहां मंदाकिनी नदी की आरती की। उन्होंने कहा, ”भगवान श्रीराम ने बनवास के साढ़े 11 साल यहां बिताए। आज मैं यहां के साधु-संतों के बीच आया हूं। मैं अयोध्या भी गया। अब आपके बीच चित्रकूट भी आया हूं। चित्रकूट दो प्रदेशों में पड़ता है। मैं प्रयास करूंगा कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बातचीत कर चित्रकूट को फ्री जोन घोषित हो। दोनों तरफ विकास होगा और 24 घंटे बिजली देंगे।”
धर्म और संस्कृति के आड़े कभी राजनीति नहीं आएगी: योगी
– यहां संतों की सभी मांगें माने जाने की घोषणा करते हुए सीएम योगी ने कहा, कुछ कार्य योजनाएं हम लेकर आए हैं, जिनकी सोमवार को घोषणा हो जाएगी और जो बचेंगी, वह अगली कार्ययोजना में शामिल हो जाएंगी।
-उन्होंने कहा, धर्म और संस्कृति के आड़े कभी राजनीति नहीं आएगी। पावनधाम चित्रकूट का विकास यूपी और एमपी की सरकारें मिलकर साझा कार्यक्रम के तहत करेंगी।
-बता दें, सीएम सबसे पहले पावन मंदाकिनी नदी के तट पर गए और निर्मोही अखाड़े में साधु-संतों से मुलाकात की। यहां योगी के लिए अलग आसन रखा गया था, लेकिन उन्होंने उसे हटवा दिया। उन्होंने कहा, मैं भी संत हूं, इसलिए मैं भी जमीन पर बैठूंगा।

इसे भी देखें:- बीजेपी को दिया जोरदार झटका, इसलिए निखिल सवानी ने 15 दिनों में ही छोड़ी पार्टी
सपा कार्यकर्ता ने सीएम को काले झंडे दिखाने का किया प्रयास
-चित्रकूट में सीएम योगी को सपा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष रमेश यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष फराज खां, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल और छात्रसभा अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।