MLC बाईपोल के लिए योगी और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे नॉमिनेशन, होगा 15 को चुनाव

लखनऊ. यूपी विधान परिषद के उपचुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मंगलवार को नॉमिनेशन फाइल करेंगे। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मोहसिन रजा भी नॉमिनेशन भरेंगे। बता दें कि 15 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन है।
MLC बाईपोल के लिए योगी और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे नॉमिनेशन, होगा 15 को चुनाव

 15 सितंबर को 4 सीटों पर होगी वोटिंग…

– नामांकन पत्रों की जांच की 6 सितंबर को होगी। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 सितंबर हैं। वोटिंग 15 सितंबर को होगी। काउंटिंग भी उसी दिन होगी।
– 18 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन का आखिरी दिन 7 सितंबर है।

15 सितम्बर को इन 4 सीटों पर होगा चुनाव

– 29 जुलाई 2017 को सपा के एमएलसी बुक्कल नवाब ने विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इनका कार्यकाल 6 जुलाई 2022 तक रहेगा। नवाब ने बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। 29 जुलाई को ही सपा के यशवंत सिंह ने भी विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इनका भी कार्यकाल 6 जुलाई 2022 तक था। बाद में इन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।
-वहीं, सपा की ही डॉ सरोजनी अग्रवाल ने 4 अगस्त 2017 को इस्तीफा दिया था। इनका कार्यकाल 30 जनवरी 2021 को खत्म हो रहा है, बाद में इन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।
– सपा के ही अशोक वाजपेयी ने भी 9 अगस्त 2017 को इस्तीफा दिया था। इनका भी कार्यकाल 30 जनवरी 2021 को खत्म होगा। बाद में वाजपेयी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इन चारों सीटों पर 15 सितंबर को उपचुनाव होगा।

ठाकुर जयवीर सिंह की सीट पर होगा 18 सितम्बर को चुनाव

– 29 जुलाई, 2017 को बसपा से एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह ने इस्तीफा दिया था। इनका कार्यकाल 5 मई 2018 तक है । इस खाली सीट पर 18 सितंबर को चुनाव होगा।
– नॉमिनेशन की लास्ट डेट 7 सितम्बर 2017 है। वहीं, नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 8 सितम्बर 2017 को होगी। नॉमिनेशन वापस लेने की लास्ट डेट 11 सितंबरर है। चुनाव 18 सितम्बर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से काउंटिंग होगी। 20 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी।

19 मार्च को सीएम योगी ने ली शपथ

– योगी ने 19 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। पदभार ग्रहण के 6 महीने के अंदर किसी भी सदन की सदस्यता लेनी जरूरी है। योगी के 6 महीने 19 सितंबर को खत्म हो रहा है।
– मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और दो मंत्री स्वंतत्र देव सिंह और मोहसिन रजा भी दोनों सदनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।
Back to top button