Yamaha फ्री में दूर करेगी 24 हजार मोटरसाइकिलों की खराबी

यामाहा मोटर इंडिया अपने मॉडल एफजेड 25 और फेजर 25 की 23,897 मोटरसाइकिलों को रिकॉल कर रही है। कंपनी ने बताया है कि इंजन का हेड कवर बोल्ट ढीला होने की खराबी को दुरुस्त करेगी। कंपनी के बयान के अनुसार तुरंत प्रभाव से लागू इस रिकॉल में जनवरी 2017 के बाद बनी मोटरसाइकिलें शामिल होंगी।

Yamaha फ्री में दूर करेगी 24 हजार मोटरसाइकिलों की खराबी

इस रिकॉल में एफजेड 25 मॉडल की 21640 और फेजर 25 की 2257 मोटरसाइकिलों को दुरुस्त किया जाएगा। बयान के अनुसार इस रिकॉल से प्रभावित मोटरसाइकिलों की मरम्मत उसके अधिकृत डीलर के यहां बिना किसी चार्ज के की जाएगी।

कोस्ट गार्ड टीम का हिस्सा बना जहाज C-161, समुद्री सरहद पर रखेगा नजर

कंपनी मोटरसाइकिल खरीदारों से भी व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर रही है। उसका कहना है कि वह अपने डीलरों के साथ लगातार संपर्क में है और उनसे तालमेल बना रही है ताकि ग्र्राहक बिना किसी दिक्कत के मरम्मत करवा सकें।

Back to top button