Xiaomi का ये स्मार्टफोन इस खास फीचर्स के साथ भारत में देगा दस्तक

शाओमी इंडिया में अपना बेजल लेस स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है.दस ऑक्टूबर को Mi Mix 2 को लॉन्च कर दिया जाएगा. कंपनी ने इसके लिए मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं. यह स्मार्टफोन इंडिया के लिहाज से काफी  महत्वपूर्ण है. क्योंकि जिस सेंग्मेंट में कंपनी इसे लॉन्च करेगी उस सेग्मेंट में इस तरह के चंद स्मार्टफोन्स ही हैं.

Xiaomi's smartphone will give this special feature in India with knock

चीन में इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था और तब ही कंपनी ने यह भी ऐलान किया था कि इसे भारत में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा. इस समार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है. इसका एक स्पेशल एडिशन वैरिएंट भी है जिसकी बॉडी सिरैमिक की बनी है.

चीन में Mi Mix 2 की शुरुआती कीमत 3,299 युआन है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी . इसके दूसरे वैरिएंट की कीमत 3599 युआन है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी होगी.

इसके अलावा इसका तीसरा वैरिएंट 6GB रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी वाला है. इसकी कीमत 3900 युआन है. Mi Mix 2 स्पेशल एडिशन में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 4699 युआन (लगभग 46072 रुपये) है.

Mi Mix 2 पिछले स्मार्टफोन की तुलना में पतला है.  यह सुपर ब्लैक कलर वैरिएंट में एवेलेबल होगा जिसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर 18K गोल्ड प्लेटेड रिंग होगी.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डुअल सिम स्मार्टफोन है और  इसमें क्वॉल्कॉम का हाई एंड प्रोसेसर Snapdragon 835 दिया गया है जो इसे फास्ट बनाएगा. बेहतर कैमरे के लिए कंपनी ने इसमें 4-ऐक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन दिया गया है. सेंसर की बात करें तो इसमें 1.25 माइक्रॉन लार्ज पिक्सल दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन का कैमरा Mi 6 वाला ही है और इसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अगर आप आईफोन के लवर हैं और सोच रहे हैं खरीदने का तो पढ़िए ये स्टोरी, रह जाएंगे दंग

शाओमी के मुताबिक यह फुल स्क्रीन डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन. चिन साइज को 12 फीसदी कम किया गया है . MI Mix 2 के स्पेशल एडिशन में स्पीकर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हिडेन हैं और आपको दिखेंगे नहीं.

Mi Mix 2 का स्पेशल एडिशन सिरैमिक का है और इसे डिजाइन किया है दुनिया के मशहूर डिजाइनर फिलिप स्टार्क. इस दौरान ये मौजूद थे और इन्होंने Mi Mix 2 को  लगभग परफेक्ट डिवाइस बताया है.

Mi Mix 2 में 3,400mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट दिया गया है. शाओमी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद यह iPhone 7 Plus से छोटा है.

Back to top button