Xiaomi ला रहा है 5 लेंस सेटअप वाला Mi Note 10 फ़ोन

नई दिल्ली:  अपने फीचर रिच स्मार्टफोंस के लिए जानी जाने वाली कंपनी शाओमी जल्दी ही अपने 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को भारतीय बाजारो में पेश कर सकती है. कहा जा रहा है कि ये फोन अगले साल 2020 तक भारत में दस्तक दे सकता है. फिलहाल इसे चीन के बाजारों में पेश किया गया है.

हाल ही में Mi Note 10 को इंडिया कम्युनिटी पेज पर देखा गया है, जहां से इसकी कीमत भी सामने आई है. भारत में Mi Note 10 की कीमत 46,832 रुपये रखी जा सकती है. हालांकि लॉन्च की तारीख अभी पक्की नहीं हुई है.

स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.47 इंच के कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. फुल एचडी प्लस स्क्रीन रेजॉलूशन वाले इस फोन की स्मूथ फंग्शनिंग के लिए इसे Qualcomm Snapdragon 730G से लैस किया गया है.

इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें  6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. जिसे 256जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है.

5 लेंस सेटअप कैमरा है इसकी खासियत

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है. इस फोन में 5 लेंस का सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. वहीं सेकेंडरी लैंस 12 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2X जूम है. एक लेंस 5 मेगापिक्सल का है और टेलीफोटो है जो 10X हाईब्रिड जूम से लैस है. एक 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. मैक्रो लेंस 2 मेगापिक्सल का है.

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,260mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Back to top button