xiaomi ने लांच किया नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो…

शाओमी ने कई लीक्स के बाद थाइलैंड में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो लांच कर दिया है। रेडमी नोट 6 प्रो इसी साल लांच हुए रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी नोट 5 प्रो में जहां डुअल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा है, वहीं रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा है। तो आइए जानते हैं दोनों फोन एक-दूसरे कैसे अलग हैं।xiaomi ने लांच किया नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो...सबसे पहले रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले आम डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro में एंड्रॉयड ओरियो आधारित MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। रेडमी नोट 6 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे में एआई, ब्यूटी और पोट्रेट मोड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने दो दिन के बैकअप का दावा किया है। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट यानि करीब 15,700 रुपये है।

Back to top button