Xiaomi Mi 9X फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में, क्या है इसके फीचर्स

 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने Xiaomi Mi 9 और Xiaomi Mi 9 SE को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया था। पिछले महीने संपन्न हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Xiaomi ने इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च करने की घोषणा की थी। इन दोनों स्मार्टफोन्स को जल्द ही भारत समेत दुनियाभर के अन्य बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ ही कंपनी Xiaomi Mi 9 सीरीज के एक और स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9X को भी लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म weibo पर जारी एक वीडियो टीजर से लगी है।

इस ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 9X इस समय डेवलपिंग स्टेज में है। इस ब्लॉग पोस्ट में न सिर्फ इस स्मार्टफोन के फीचर्स को टीज किया गया है बल्कि, इस स्मार्टफोन की कीमतें भी लीक हुई है। इस स्मार्टफोन को पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में लॉन्च होने के बाद इसे Xiaomi Mi 9 और Xiaomi Mi 9 SE की तरह ही ग्लोबली बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Mi 9X की कीमत CNY 1,699 (लगभग Rs. 17,500) बताई गई है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में

Xiaomi Mi 9X के फीचर्स

Xiaomi Mi 9X के लीक हुए फीचर्स के मुताबिक, इसमें 6.4 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें वाटरड्रॉप या डॉट ड्रॉप नॉच फीचर भी दिया जा सकता है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करेंतो इसमें Redmi Note 7 Pro की तरह ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

फोन 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके अन्य दो कैमरे 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन एंड्रॉइड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI10 पर रन करेगा। इसको पावर देने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ, ही फोन में क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकरी नहीं मिली है। इस फोन का मुकाबला Vivo V15 से होगा।

Back to top button