Xiaomi ने लॉन्च किया Mi True Wireless Earphones 2, जानें कीमत

Xiaomi ने अपने Mi True Wireless Earphones 2 को लॉन्च कर दिया गया है. यह लेटेस्ट इयरबड मौजूदा Mi True Wireless Earphones 2 का किफायती वेरिएंट है जिसे भारत में मई में लॉन्च किया गया था. ये इयर डिटेक्शन के साथ आते हैं साथ ही इनमें टच कंट्रोल भी दिया गया है जिससे आप एक टैप से म्यूजिक को कंट्रोल या वॉयस कॉल को उठा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि ये वायरलेस इयरबड की बैटरी लाइफ 20 घंटे तक है. Xiaomi शुरुआत में Mi True Wireless Earphones 2 बेसिक को यूरोपीय बाजारों में लाएगा. इस साल के अंत तक भारत में भी इसके लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है.

जानें कीमत-
इसकी कीमत 39.99 यूरो (लगभग 3,400 रुपये) रखी गयी है. हालांकि, इयरबड को शुरुआत में 29.99 यूरो (लगभग 2,600 रुपये) की कीमत में सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. Mi True Wireless Earphones 2 भारत में Realme Buds Air से सीधी टक्कर लेगा, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले भारत में 3,999 रुपये मे लॉन्च किया था.

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 14.2mm के ड्राइवर्स के साथ लार्ज कम्पोज़िट डायनमिक कॉयल दिया गया है. इसमें SBC / AAC ऑडियो कोडेक्स सपोर्ट भी है. ईयरबड्स में ऑटो-पेयर और ऑटो-कनेक्ट फीचर भी हैं, साथ ही USB टाइप-सी पोर्ट के साथ चार्जिंग केस मिलेगा.

ईयर डिटेक्शन के लिए सेंसर भी है, इसका मतलब जब ईयरबड को हटा दिया जाता है तो ऑडियो अपने आप रुक जाता है. इसके अलावा इसमें हाई क्वालिटी वायरलेस साउंड देने के लिए ब्लूटूथ हाई डेफिनेशन टोन टेक्नोलॉजी (LHDC) भी मौजूद है. यही नहीं शाओमी इन ईयरफोन में नॉयस कैंसिलेशन के लिए ENC भी देती है.

Back to top button