Xiaomi के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कमी, इस तारीख से मिलेगा फायदा

स्मार्टफोन के बाजार में सबसे लोकप्रिय कंपनी शॉओमी अपने ग्राहकों को कोई न कोई गिफ्ट देती रहती है. कंपनी ने अब अपने तीन स्मार्टफोन के रेट में भारी कटौती की है. कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि ग्राहकों के लिए यह ऑफर 8 फरवरी तक रहेगा. आपको बता दें कि शाओमी ने जिन स्मार्टफोन्स की कीमत कम की है उनमें Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro हैं. ग्राहकों को यह फोन्स 6 से 8 फरवरी तक 2,500 रुपये तक की छूट के साथ मिलेंगे.
कंपनी ने बताया कि यह सभी स्मार्टफोन्स ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनो में ही उपलब्ध होंगे. ई-कॉमर्स साइट के साथ ही इन फोन्स को ग्राहक शॉओमी की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं. Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने मंगलवार को ट्वीट करके लिमिटेड पीरियड के लिए Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro पर छूट की जानकारी दी है. शाओमी ने हाल ही में रेडमी 6 प्रो, रेडमी 6 और रेडमी 6A को पर्मानेंट प्राइस कट दिया था और अब कंपनी 6 फरवरी से 8 फरवरी के बीच इन डिवाइसेज को एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करा रही है.
SAMSUNG A90 में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ये फीचर्स
इस प्राइस में मिलेंगे स्मार्टफोन्स
– रेडमी 6 प्रो, 3 जीबी रैम + 32 जीबी मेमोरी- 8,999 रुपये
– रेडमी 6 प्रो, 4 जीबी रैम + 64 जीबी मेमोरी- 10,999 रुपये
– रेडमी 6A, 2GB RAM + 32 जीबी मेमोरी- 6,499 रुपये
– रेडमी 6, 3GB RAM + 64जीबी मेमोरी- 8,499 रुपये
रेडमी 6 प्रो के फीचर्स
आपको बता दे कि रेडमी 6 प्रो एक बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन है. Redmi 6 Pro में 5.84 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्पले पैनल है. इसका रिजॉल्यूशन 1080×2280 पिक्सल्स का है. फोन में नॉच डिजाइन दिया गया है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है. फोन MIUI 9.6 आउट ऑफ द बॉक्स आता है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड है. हालांकि कंपनी ने MIUI 10 अपडेट भी दिया है. फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है. फोन के फ्रंट में भी 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा है.





