XIAOMI अपने इस नये स्मार्टफोन को मंगलवार को कर सकता है लांच

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  इस साल अपने काफी सारे डिवाइस को मार्केट में ले कर के आयी. ताजा खबरों की माने तो कंपनी 11 जुलाई को एक और स्मार्टफोन को लांच करने की पुष्टि की है. टीजर और स्पेसिफिकेशन की बात करे तो आपको बता दे, xiaomi मी 6 को लांच कर सकती है.

XIAOMI अपने इस नये स्मार्टफोन को मंगलवार को कर सकता है लांच

xiaomi स्टोर के आधिकारिक विबपो अकाउंट पर 11 जुलाई को अपने नये डिवाइस को लांच करने का ऐलान किया है. कंपनी के द्वारा एक टीजर पोस्टर पब्लिश किया. जिससे यह खुलासा होता है कि आने वाले स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है. इस तरह के स्पेसिफिकेशन एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के हो सकते है. जैसे की xiaomi मी 6 स्मार्टफोन में देखे गये है.

इससे यह तो साफ है कि नये स्मार्टफोन में दमदार स्पेसिफिकेशन दिए जायेगे. इस लिस्टिंग को सबसे पहले गिज्मोचाइना के द्वारा सार्वजानिक किया. क्सिओमी ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकरी वाला एक वीडियो टीजर भी जारी किया है. जिसके माध्यम से यही संकेत मिलते है कि यह स्मार्टफोन क्सिओमी मी 6 प्लस स्मार्टफोन हो सकता है.

स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 800 सीरीज वाला प्रोसेसर,डीडीआर 4 रैम और यूएफएस स्टोरेज तथा डिस्प्ले बड़ा होगा. जिससे इस स्मार्टफोन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के चांस हो सकते है. 

Back to top button