चीन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर, इनके काटने से हो सकती हैं…

घर में नजर आने वाले छोटे-छोटे मच्छर भी जान के दुश्मन हो जाते हैं, इनके काटने से कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं। साचिए यदी यह मच्छर 4 इंच का हो जाए तो क्या करेंगे आप? ऐसा मच्छर सच में है और वो भी चीन में। जानकारी के मुताबिक चीन के सिचुआन प्रांत में आम मच्छरों से काफी बड़े आकार का एक मच्छर पाया गया है।

होलोरुसिया मिकाडो प्रजाति के इस मच्छर के पंख इतने बड़े हैं कि वो 11.15 सेंटीमीटर यानि करीब साढ़े 4 इंच तक फैल जाते हैं। आमतौर पर इस प्रजाति के मच्छरों के पंख आठ सेमी तक ही फैलते हैं, लेकिन इस मच्‍छर से अपने बडप्‍पन का शायद रिकॉर्ड बना लिया है। पिछले साल अगस्त में यह मच्छर सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में पाया गया था। पश्चिमी चीन के इन्सेक्ट म्यूजियम के क्यूरेटर झाओ ने बताया कि अपने आकार के कारण यह मच्छर दिखने में तो काफी खतरनाक औ डरावना लगता है।

किम जोंग बेहद सम्मानित शख्स हैं: डोनाल्ड ट्रंप

इस मच्‍छर का भयानक आकार देखकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह एक बार में इंसानों का कितना खून पी जाता होगा। तो आपको बता दें कि यह मच्‍छर शाकाहारी है। यानि कि यह अपना पेट खून पीकर नहीं बल्कि फूलों के पराग को पीकर भरता है। यही नहीं इस मच्छर की उम्र भी ज्‍यादा नहीं होती। य‍ह मच्‍छर सिर्फ कुछ ही दिन जीता है। इसका शरीर इतना बड़ा है कि यह ठीक से उड़ भी नहीं पाता।

झाओ बताते हैं कि खून की बजाय पराग से अपना पेट भरने वाला यह दुनिया का इकलौता मच्छर नहीं है, क्‍योंकि इस धरती पर ऐसे मच्छरों की एक हजार से ज्यादा प्रजातियां मौजूद है। हालांकि उनमें से करीब 100 प्रजातियों के मच्छर इंसानों और जानवरों का खून पीकर उनके लिए जंजाल बने हुए हैं।

Back to top button