दुनिया की सबसे अमीर महिला लिलैने का हुआ निधन

लॉरिअल की उत्तराधिकारी और दुनिया की सबसे धनी महिला लिलैने बेटनकोर्ट का निधन हो गया। 94 वर्ष की यह धनी महिला अधिक उम्र होने के कारण मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। यह जानकारी उनके परिवार ने दी है।World's richest woman

उनकी बेटी फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मेयर्स ने कहा है कि बुधवार रात अपने आवास पर लिलैने बेटनकोर्ट का निधन हो गया। बेटनकोर्ट कास्मेटिक की मुख्य शेयर होल्डर थीं। उन्हें दुनिया के 14 धनी लोगों में गिना जाता था।

इसे भी पढ़े: किम जोंग ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘गैंगस्टर’

फर्ब्स पत्रिका ने मार्च में उनकी संपत्ति 39.5 अरब डॉलर (लगभग 25 खरब रुपये) होने का अनुमान जाहिर किया था। 2012 में एल ओरिअल बोर्ड छोड़ने के बाद वह कभी कभार ही सामने आई।

उनके मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उनके परिवार के सदस्यों पर शोषण का आरोप लगता रहा और इस कारण वह सुर्खियों में बनी रहीं।

Back to top button