प्रॉपर्टी के झगड़े में महिला लीडर ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

जसवंत कौर की बेटी चरणजीत ने बताया कि डाबा इलाके उसके भाई की 18 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी भाभी उस समय हिस्सा लेकर अलग हो गई। करीब चार साल पहले वह वापस आकर धक्के से उसकी मां जसवंत के साथ रहने लगी। कुछ समय पहले उसने जसवंत से जबरन कुछ खाली डॉक्यूमेंट पर साइन करवा लिये। बाद में उन्हीं डॉक्यूमेंट की मदद से जसवंत कौर का 399 गज का मकान अपनी मां के नाम करवा लिया और कुछ महीने पहले मकान किसी को बेच दिया। इसे लेकर जसवंत का बहू के साथ कोर्ट केस भी चल रहा है।
इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र
रात मकान खरीदने वाले लोग वहां आये और जसवंत को जबरन मकान से निकालने की कोशिश की, लेकिन मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर वहां से चले गये। शनिवार उन्होंने अपनी रिश्तेदार अमरजीत कौर से मदद मांगी। अमरजीत उनके साथ पुलिस के पास गई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने की कोशिश की।
जसवंत कौर का अपनी बहू के साथ कोर्ट केस चल रहा है। अमरजीत कौर जसवंत की बहू को गिरफ्तार करने का दबाव बना रही थी, लेकिन मामला अदालत में होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। अगर किसी ने जसवंत के घर जबरन घुस कर उसे निकालने की कोशिश की है तो उस पर जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। -गुरबिंदरसिंह, एसएचओ, थाना डाबा





