पुरुषों से दस गुना ज्यादा बेहतर काम करने में सक्षम हैं महिलाएं, संसद में मिले 50 फीसद आरक्षण: केंद्रीय रक्षामंत्री

गाजियाबाद। एक बार फ‍िर संसद में महिला आरक्षण का जिन्‍न निकल आया है। नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि भाजपा देश की महिलाओं के हितों लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उन्‍होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से दस गुना ज्यादा बेहतर काम करने में सक्षम हैं। इसलिए महिलाओं को संसद में 50 फीसद आरक्षण मिलना चाहिए। भाजपा इसकी पक्षधर है।पुरुषों से दस गुना ज्यादा बेहतर काम करने में सक्षम हैं महिलाएं, संसद में मिले 50 फीसद आरक्षण: केंद्रीय रक्षामंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने जितना महिलाओं के पक्ष में काम किया है, उतना पिछले साठ साल में कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व एवं आत्मावलोकन विषय पर मुख्य वक्ता रक्षामंत्री ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से दस गुना ज्यादा बेहतर काम करने में सक्षम हैं। उन्‍होंने कहा कि वह अपने पर गर्व महसूस करती हैं कि मोदी सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया। इससे साफ है कि महिलाएं भी देश का सबसे अहम विभाग संभाल सकती हैं।

उक्‍त बातें केंद्रीय रक्षामंत्री ने गाजियाबाद स्थिति आरकेजीआइटी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं। उन्‍होंने कहा कि बेटियों को कॅरियर चुनने की आजादी देनी चाहिए। महिलाओं की वाणी में सरस्वती वास करती हैं और वे अच्छी वक्ता होती हैं। इसलिए समाज उन्हें बोलने का मौका दे। भाजपा बेटियों की स्वतंत्रता की पक्षधर है। इसलिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे को आगे बढ़ा रही है।

देर रात पहुंचे रविशंकर प्रसाद 

देर रात कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में कड़े कानून बनाए हैं। बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को अब फांसी की सजा मिलेगी। कार्यक्रम में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे।

Back to top button