औरतों को हमेशा जवान दिखने के लिए खाना चाहिए ये सब

महिलाएं चाहती है की उनकी ख़ूबसूरती हमेशा बनी रहे और वो हमेशा जवान रहें। लेकिन समय के साथ चेहरे पर उसका असर दिखने लग जाता है। परन्तु ऐसा जरुरी नहीं है की हो क्योंकि यदि आप अपने आप को फिट रखती है, ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल करती हैं, अपने खान पान का अच्छे से ध्यान रखती है। तो इससे आपकी त्वचा को अच्छे से पोषण मिलता है जिससे उसे जवान दिखने में मदद मिलती है। लेकिन यदि आप अपना अच्छे से ख्याल नहीं रखती हैं तो कई बार ऐसा भी होता है की आप अपनी ही उम्र से बड़ी भी दिखने लग जाती है।

यदि आप भी चाहती हैं तो इसके लिए सबसे जरुरी है की आप बिल्कुल फिट रहें, और इसके लिए आपको अपने खान पान का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। और यदि आप ऐसे आहार का सेवन करती हैं जिसमे आपकी त्वचा के यंग रहने के लिए सभी पौष्टिक तत्व विद्यमान रहते हैं। तो इससे आपको फिट रहने के साथ आपकी त्वचा, बालों को अच्छे से पोषण मिलता है और आपको जवान रहने में मदद मिलती है। तो क्या आप भी चाहती हैं की आप हमेशा जवान रहें यदि हाँ! तो आइये अब हम आपको बताते है की महिलाओ को जवान रहने के कैसे आहार का सेवन करना चाहिए।

आयरन की कमी को दूर करते हैं ये ड्राई फ्रूट्स

मूँग की दाल का सेवन करें:-

स्किन को यंग रहने के लिए विटामिन इ बहुत मदद करता है। और मूँग की दाल में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आपको मूँग को दाल को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। आप अंकुरित करके भी मूँग दाल का सेवन कर सकते हैं।

आंवले का सेवन करें:-

 

आयुर्वेद में आंवले को एक औषधि की तरह माना गया है और यदि आप नियमित अपने आहार में एक आंवले का सेवन करते हैं। तो इससे आपके शरीर को स्वस्थ रहने के साथ आपकी पाचन क्रिया को भी मजबूत होने में मदद मिलती है। और एक आंवले का सेवन करने से आपकी उम्र बढ़ने की क्रिया को धीमा करता है जिससे आपको जवान रहने में मदद मिलती है।

डार्क चॉकलेट का सेवन करें:-

विटामिन बी और प्रोटीन से भरपूर डार्क चॉकलेट भी आपको जवान रहने में मदद करती है। यदि आप थोड़ा थोड़ा डार्क चॉकलेट का सेवन करते रहें तो इससे न केवल आपका फैट बर्न होता है बल्कि आपकी स्किन और बालों की चमक को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

अलसी का सेवन करें:-

जवान रहने के लिए अल्वी का सेवन भी आपके लिए उत्तम उपाय है। क्योंकि इसमें मौजूद फैटी एसिड आपके शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप अलसी को अच्छे से पीस कर उसके चूर्ण तैयार कर लें। उसके बाद नियमित सुबह एक चम्मच चूर्ण को लेकर एक गिलास पानी के साथ इसका सेवन करें।

मछली के तेल का प्रयोग करें:-

मछली के तेल का सेवन करने से भी आपको हमेशा जवान रहने में मदद मिलती है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी मांसपेशियों को दुरुस्त रहने में मदद मिलती है। जिससे आप यंग रहते हैं।

गेहूं के ज्वारे (wheatgrass) का प्रयोग करें:-

यदि आप जवान रहने के लिए गेहूं के ज्वारे का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए किसी संजीविनी बूटी से कम नहीं होता है। इसीलिए यदि महिलाएं चाहती हैं की वो यंग लगे तो इसके लिए उन्हें गेहूं के ज्वारे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

 
 
Back to top button