सिर पर 2 सिलेंडर रख डांस करने लगी महिला, देखकर उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल लोग क्या-क्या नहीं करते. आपने बहुत से लोगों को नाचते हुए देखा होगा. पर क्या आपने कभी किसी को सिर पर सिलेंडर रखकर डांस करते देखा है? इन दिनों एक वीडियो वायरल (Woman balance two cylinder on head) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने सिर पर एक नहीं, दो-दो सिलेंडर और उसके ऊपर एक मटका रखकर डांस करती नजर आ रही है. ये नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए और वो वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे.

इंस्टाग्राम यूजर नीतू (@_neetu_5650) एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर सामानों को सिर पर उठाकर उन्हें बैलेंस करते हुए वीडियोज पोस्ट करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो (Woman dangerous stunt with gas cylinder) पोस्ट किया, जिसमें वो 1 नहीं, बल्कि 2 गैस सिलेंडर को सिर पर उठाकर उसे बैलेंस करते हुए नजर आ रही हैं. उस सिलेंडरों के ऊपर भी एक मटका है. ये सब नीतू साड़ी पहनकर कर रही हैं. उनका ये करतब दिल दहला देना वाला है, क्योंकि किसी भी दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है.

सिर पर उठा लिया सिलेंडर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपने घर के अंदर हैं. उन्होंने सिर पर गैस सिलेंडर रखे हैं और उसके ऊपर मटका भी रखा है. वो धीमे-धीमे डांस भी करती जा रही हैं. अगर मान भी लें कि सिलेंडर खाली होगा, उसके बावजूद उसका वजन करीब 15 किलो तक होता है. ऐसे में उन्होंने अपने सिर पर लगभग 30 किलो और मटके का वजन उठाया हुआ है. जाहिर है कि पूरा भार उनकी गर्दन पर पड़ रहा होगा, पर वो बड़े आराम से इस करतब को अंजाम देती नजर आ रही हैं.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 32 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि भाभी जी ने साबित कर दिया कि औरत पूरा घर सर पर उठा सकती है. वहीं एक ने कहा कि ये इनका टैलेंट है. एक ने हैरानी से पूछा कि आखिर ये मुमकिन कैसे है? जबकि एक व्यक्ति ने मजाक में कहा- “सावधानी हटी, हलवा-पूड़ी बटी!”

Back to top button