पहले गला काटकर महिला की हत्या, फिर पैर काटकर निकाल ले गए चांदी के कड़े
सलामतपुर/भोपाल.जमुनिया गांव में एक 80 वर्षीय महिला की पहले गला काटकर हत्या की गई। इसके बाद अज्ञात लुटेरे महिला के दोनों पैर काटने के बाद उसके चांदी के कड़े उतार ले गए। इतना ही नहीं लुटेरे गले का मंगलसूत्र और कानों के बूंदें भी उतार ले गए। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। एसपी जगत सिंह राजपूत ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे एफएसएल दल और डॉग स्कवाड ने सबूत जुटाने का प्रयास किया।

सलामतपुर थाना प्रभारी एसआर यादव ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात में लूट के उद्देश्य से जमुनिया निवासी कपूरी बाई पत्नी प्यारेलाल मेहरा 80 वर्ष की अज्ञात लुटेरों ने हत्या कर दी। महिला का गला हंसिए से काटा गया है, उसके दोनों पैर भी काटे गए। घर के लोगों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध महिला दोनों पैरों में लगभग पांच सौ ग्राम चांदी की कड़ी, गले का मंगलसूत्र और कानों के सोने बूंदे पहनती थी। जो लुटेरे महिला के शरीर से उतार ले गए है। घटना स्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना हसिया भी बरामद किया है। महिला का पीएम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया।
ये भी पढ़ें:- मोदी के खिलाफ! आज लालू की रैली में शामिल होंगें ये दिग्गज नेता
पांच सौ ग्राम के चांदी के कड़े पैरों में पहने थी वृद्धा, लुटेरे मंगलसूत्र और कानों से बूंदे भी ले गए
बेटे की तबियत खराब थी इसलिए घर में अकेले सो रही थी कूपरी
मृतिका कपूरी बाई पत्नी प्यारेलाल मेहरा के तीन पुत्र हैं। जमुनिया गांव में दो मकान है। घटना वाली रात कपूरी बाई दूसरे मकान में अकेली सो रही थी। वैसे तो प्रतिदिन महिला का पुत्र साथ ही सोता था। लेकिन दो दिन से पुत्र का स्वास्थ्य ठीक नहीं था तो वह दूसरे घर सो रहा था। आरोपियों ने इसी बात का लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया। जब मृतिका का पुत्र हरिराम सुबह गाय छोड़ने के बाद वापस आया तो उसकी मां मृत अवस्था मे मिली।
लूट के उद्देश्य से हुई है महिला की हत्या
जमुनिया गांव में महिला की लूट के उद्देश्य से गला काटकर हत्या की गई है। अज्ञात आरोपियों ने चांदी की कड़ी निकालने के लिए महिला के दोनों पैर भी काट दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जाएगा।





