पाक में शादी के दौरान महिला ने दूल्हे को दिया एके-47 राइफल गिफ्ट…देखें वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अक्सर देखा जाता है कि शादी के दिन दूल्हे को शगुन के तौर पर कीमती चीज दी जाती है। लेकिन एक महिला ने दूल्हे को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसको देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स खौफ खा गए।

पाकिस्तान में शादी के दौरान एक महिला ने दूल्हे को एके-47 राइफल गिफ्ट में दी। इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने शेयर किया है और अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठा है।

एक महिला स्टेज पर आती है और दूल्हे को शुभकामनाएं देती है और फिर एक शख्स महिला के हाथ में एके-47 गन थमा देता है। महिला वो गन दूल्हे के हाथ में दे देती है। दूल्हे हाथ में गन रखकर पोज देने लगता है।

दूल्हन भी दूल्हे के हाथ में बंदूक देखकर मुस्कुराने लगती है। अरुण बोथरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उपहार और खुशियां… हमारे आस-पड़ोस की मानसिकता, जिसने हमारे चारों तरफ इतना खून बहाया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button