पलक झपकते ही 35 के हुए 65 वाले चचा, झटके में हो गए जवान

अब तक आपने सिर्फ लड़कियों के ब्यूटी पार्लर जाकर बिल्कुल बदल जाने के किस्से सुने होंगे. लड़कियों के लिए ये सुविधा काफी समय से उपलब्ध है लेकिन अब लड़के भी मेकओवर से युवा दिख सकते हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस वक्त इससे जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है.
आपने सुना होगा कि मेकअप से कुछ भी संभव है लेकिन शायद ही इसे साक्षात देखा हो. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. एक 65 साल के शख्स को ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद आप देखेंगे कि वो 35 साल के लड़कों को भी टक्कर दे रहे हैं.
65 के चचा झटके में हुए जवान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेकओवर आर्टिस्ट अपने साथ 65 साल के एक बुजर्ग को लेकर जा रहा है. उनके सिर पर बाल भी नहीं हैं और चेहरे पर भी झुर्रियां पड़ी हैं. आर्टिस्ट उन्हें लेकर जाता है और पहले उनके चेहरे पर कुछ ट्रीटमेंट करता है, जिसके बाद उनके चेहरे की झुर्रियां काफी हद तक खत्म हो जाती हैं. फिर वो उनके सिर पर एक विग लगाता है और उसे काले रंग में रंग देता है. इतना ही नहीं उसने उनकी दाढ़ी का रंग भी काला कर दिया और देखते ही देखते अंकल बिल्कुल जवान लगने लगते हैं.
लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sky_yoga_pune नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 4 दिन पहले शेयर इस वीडियो को अब तक 47 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. लोगों ने इस पर दिलचस्प कमेंट भी किए हैं. एक यूज़र ने लिखा- ‘लड़कियों से बदला ले रहे हैं’. एक अन्य यूज़र ने लिखा- ‘इंसान बूढ़ा नहीं, सिर्फ गरीब होता है.’





