नोएडा में लड़की के साथ चलती गाड़ी में गैंग रेप, अबतक नहीं हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-37 के पास दो कार सवारों ने एक लड़की का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ गैंग रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए.With girl in noida

सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पीड़िता सेक्टर-36 में रहती है और एक बीपीओ में काम करती है. कल शाम करीब सात बजे वह गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास कैब का इंतजार कर रही थी. तभी कार में सवार दो युवकों ने युवती से रास्ता पूछा. वह जैसी ही रास्ता बताने लगी कार में पीछे बैठे एक आरोपी ने युवती को कार में जबरन खींच लिया.

उन्होंने कहा कि दोनों बदमाश युवती को लेकर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे की तरफ चले गए. दोनों ने उसके साथ कार में ही गैंग रेप किया.

इसे भी पढ़े: सुहागरात वाले दिन ही नवविवाहिता के साथ हुआ रेप

सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जमकर पीटा. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. युवती ने दिल्ली पुलिस को घटना की सूचना दी. दिल्ली पुलिस उसे लेकर नोएडा आई. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-39 में दर्ज करायी है. इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे है.

Back to top button