शादी की सालगिरह वाले दिन पत्नी ने लगा ली फांसी, वजह जानकर उड़ जाएगे आपके होश

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क क्षेत्र में शादी की सालगिरह पर एक युवक ने अपनी पत्नी को मुबारकबाद नहीं दी। इससे खफा होकर शादी की सालगिरह वाले दिन ही फांसी के फंदे पर झूल गई। 

मृतका की शिनाख्त आकांक्षा (27) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं आकांक्षा के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आकांक्षा परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी इलाके में रहती थी। आकांक्षा सरकारी स्कूल में टीचर थी, वहीं पति अंकित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 11 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी। 

क्षेत्र में ही रहने वाली आकांक्षा की मां संतोष देवी ने बताया कि सोमवार शाम को ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी गई कि आप फौरन घर आ जाएं, आकांक्षा आपसे कुछ बात करना चाहती है। घर पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली। ससुराल वालों ने बताया कि आकांक्षा ने फांसी लगा ली है। 

मौके पर पहुंची पुलिस को अंकित ने बताया कि सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, वह पत्नी को मुबारकबाद देना भूल गया। इस बात से खफा होकर आकांक्षा ने यह कदम उठा लिया। वहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता था। 

बेटी की सैलरी को ससुराल वाले जबरन छीन लिया करते थे। इसके साथ ही बच्चा न होने पर उसे ताने दिए जाते थे। इसी से परेशान होकर उनकी बेटी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस आकांक्षा के परिजनों के आरोपों की छानबीन कर रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा का शव परिवार के हवाले कर दिया गया।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button