शादी के 6 महीने बाद भाग गई पत्नी, फिर हसबैंड ने बताई ये बड़ी बात
ग्वालियर.छह महीने पहले एक युवक से युवती की अरेंज मैरिज हुई। इसके बाद युवती के कुछ फ्रेंड ससुराल में आने लगे। पति की भी उनसे दोस्ती हो गई। 12 सितंबर को युवती नौकरी की बात करने घर से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। पति को घर से 2 लाख के जेवर भी गायब मिले। अब पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी खोजा जाए। पति ने यह भी आशंका जताई है कि पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे बेच दिया है।

यह है मामला…
-मुरार का निवासी मनीष सखवार मंगलवार को एसपी के दफ्तर में पहुंचा। यहां उसने शिकायत में कहा है कि 12 सितंबर से उसकी पत्नी गायब है। उसने तीन युवकों पर यह आरोप लगाया है कि पत्नी को गायब करने में इनका हाथ है।
-मनीष ने बताया कि उसकी शादी थाटीपुर निवासी ठकुरी सिंह की बेटी सरोज के साथ इसी साल 1 8 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद सरोज के मायके के पास रहने वाले तीन युवक जीतू, रामवरन और मनीष उससे मिलने आने लगे।
-मनीष ने बताया कि उसकी शादी थाटीपुर निवासी ठकुरी सिंह की बेटी सरोज के साथ इसी साल 1 8 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद सरोज के मायके के पास रहने वाले तीन युवक जीतू, रामवरन और मनीष उससे मिलने आने लगे।
20 दिन से गायब है युवती
-ये तीनों युवक मनीष सखवार के भी दोस्त हो गए। 12 सितंबर को सरोज घर से यह कहकर निकली कि वह जीतू के पास जा रही है। जीतू ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही है।
-इसके बाद सरोज अभी तक लौटकर घर नहीं आई। मनीष ने बताया कि जाने से पहले सरोज घर में रखे दो लाख रुपए के जेवर भी लेकर चली गई। उसने मुरार थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
-मनीष ने अपने ससुर ठकुरी सिंह को यह बात बताई। सरोज के पिता भी परेशान हो गए, क्योंकि उनकी बेटी मायके भी नहीं आई थी। दोनों ने मिलकर सरोज को हर जगह खोजा, लेकिन वह नहीं मिली।

इसे भी देखें:- पुलिस से बोली हनीप्रीत: पापा की कमर में दर्द होगा, मुझे उनके पास जाने दो
हसबैड बोला BF पत्नी को बेच दिया
-मनीष का आरोप है कि सरोज के ब्वॉय फ्रेंड रहे तीनों युवकों ने सरोज का किडनैप करके उसे कहीं बेच दिया है, क्योंकि सरोज का मोबाइल फोन भी बंद है।
-मुरार पुलिस ने सरोज को खोजने की बजाय, केवल एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सरोज घर आ जाएगी। कभी पुलिस कहती है कि युवती बालिग है, कहीं भी जा सकती है।
-मनीष ने एसपी को बताया कि मुरार पुलिस ने अभी तक सरोज के तीनों फ्रेंड्स से पूछताछ तक नहीं की है। वे जब भी जीतू से मिलने जाता है तो वह मिलता नहीं है।