गुरुवार के दिन क्यों पहने जाते हैं पीले रंग के कपड़े, जाने क्या हैं कारण

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत भी किया जाता है। साथ ही बृहस्पति, सोने और तांबे जैसी पीले रंग के धातुओं से जुड़ा है। साथ ही भगवान विष्णु भी पीले वस्त्र ही धारण करते हैं। ऐसे में यदि आप पीले रंग के कपड़े और धातु पहनते हैं तो आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है। 
गुरुवार व्रत का महत्व 
ज्योवतिष में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। आकार में सभी ग्रहों के मुकाबले बड़ा होने की वजह से इसे अन्य ग्रहों का गुरु भी कहा जाता है। इसलिए गुरुवार को गुरु की पूजा और पीले रंग का खास महत्वग है।

गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना है शुभ 
भगवान विष्णु को खुश करना है तो पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं और खायें। बृहस्पति पीली मिठाई से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
अगर शादी में रुकावटें आ रही हैं या अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनना शुरू कर दें। परिस्थितयां अनुकूल हो जाएंगी।
ज्योतिष की मानें तो जब तक गुरु की कृपा न हो, विवाह नहीं हो पाता। यदि किसी लड़की की शादी में विलंब हो रहा है तो उसे गुरुवार को पीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी युवतियों को शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनने से भी लाभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button