व्यक्ति के मरने से पहले सिरहाने क्यों रखी जाती है ये… चीजें

शास्त्रों के अनुसार इस जीवन में आपने जो अच्छे-बुरे कर्म किए हैं उनका फल भोगना पड़ता है। वहीं शास्त्रों में यह भी लिखा है कि अगर मरते समय आपके पास कुछ खास चीजें हैं तो यमराज आपको माफ कर देते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में जो मरते समय आपके पास होनी चाहिए।

मरते समय पास में होनी चाहिए ये चीजें:

 तुलसी: तुलसी का पौधा सिर के पास हो तो मनुष्य की आत्मा शरीर त्याग के बाद यमदंड से बच जाती है। इसी के साथ अगर तुलसी की पत्तियां मरते हुए व्यक्ति के माथे पर रखी जाएं तो भी लाभ होता है।

गंगाजल: मृत्यु के समय गंगाजल को मुख में रखते हुए प्राण त्यागने का विधान बताया गया है। वहीं गंगाजल शरीर को पवित्र करता है। इसी वजह से जीवन के आखिरी पलों में गंगाजल के साथ तुलसी दल दिया जाता है।

 श्री भागवत: मृत्यु के आखिरी पलों में श्री भागवत या अपने धर्मग्रंथ का पाठ करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक मोह-माया से मुक्ति मिल जाती है।

 सोच: शास्त्रों के अनुसार मृत्यु के समीप पहुंच चुके व्यक्ति तथा इसके आसपास रहने वाले सगे-संबंधियों को भी उसकी आत्मा के संबंध में अच्छे विचार रखने चाहिए क्योंकि यह उसे तार देती हैं।  

Back to top button