हिप्पो को क्यों कहते हैं दरियाई घोड़ा? वीडियो देखकर चल जाएगा पता, नाव पर किया हमला

आपने जमीन पर दौड़ते हुए घोड़े को देखा होगा. ऊंचा कद, गठीला और चुस्त बदन. दौड़ने लगे तो इंसान को भी पछाड़ दे. क्या आपने सोचा है कि अगर घोड़ा इतना फुर्तीला होता है, तो फिर हिप्पो को उसका नाम क्यों दिया गया है? हिप्पो तो मोटे, छोटे कद के होते हैं. आपको लगेगा कि वो कहां घोड़े की तरह तेज भाग पाते होंगे, तो फिर उन्हें दरियाई घोड़ा (Why hippo called Dariyai Ghoda) कहने का क्या कारण है? जब आप तालाब, झीलों में किसी हिप्पो (Hippo attack boat viral video) को दौड़ते हुए देखेंगे, तब आपको समझ आएगा कि जीव को क्यों घोड़ा बोलते हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिप्पो पानी में दौड़ता नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसे देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि हिप्पो पानी में कितने तेज भागते हैं. उनकी इसी रफ्तार (Hippo speed in water video) की वजह से उन्हें दरियाई घोड़ा कहते हैं. वायरल वीडियो में एक नाव झील में चलती नजर आ रही है. तभी पीछे से एक हिप्पो उसपर हमला कर देता है.

हिप्पो ने कर दिया हमला
हिप्पो बेहद खतरनाक और हमलावर प्रवृत्ति के होते हैं. उनके सामने बच पाना किसी के लिए भी मुश्किल है. इस वीडियो में जैसे ही नाव सामने से निकलती है, वैसे ही हिप्पो हमला करता है. वो इतनी तेजी से दौड़ते हुए नाव के पास आता है, कि ऐसा लगता है जैसे वाकई पानी में कोई घोड़ा दौड़ रहा हो. वो अपना बड़ा सा मुंह फाड़े नाव की ओर आता है. अच्छा हुआ कि नाव की स्पीड ज्यादा थी, जो वो वहां से गुजर गई, नहीं तो अगर वो हिप्पो के कब्जे में आ जाती, तब तो शायद ही कोई उसमें बैठे लोगों को बचा पाता.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि जो लोग नाव पर बैठे थे, उनमें ड्राइवर के ऊपर काफी विश्वास था. एक ने कहा कि अगर नाव बीच में खराब हो जाती, तब क्या होता! एक ने कहा कि वो कभी उस नाव में नहीं बैठना चाहेगा.

Back to top button