राशि के अनुसार जानें कौन होगा आपका बेस्ट लाइफ पार्टनर

हर कोई ऐसे साथी की तलाश में होता है जो बेहद खूबसूरत, केयरिंग, ईमानदार व हर हाल में साथ देने वाला हो। ताकि वैवाहिक जीवन सुखमय बीत सके। ऐसे में अगर आप किसी से रिश्ता जोड़ने से पहले उनकी राशि से उनका स्वभाव जान सकते हैं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लड़का-लड़की की राशि मिलाकर उनके आने वाले जीवन के बारे में कुछ हद तक जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से कुछ ऐसे मेल बताते हैं, जो एक-साथ मिलकर आदर्श जोड़ी बनाते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ सुखी व खुशनुमा बीतती है।

 
तुला और सिंह इन दोनों राशि के लोगों की आपस में खूब पटती है। इनके लिए कहा जा सकता है कि मानों इनकी जोड़ी स्वर्ग से बन कर आई है। दोनों ही साफ दिल के होने से किसी भी बात को मन में रखना पसंद नहीं करते हैं। वहीं ये एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। ये दोनों ही वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की कोशिश करते हैं। स्वभाव से रोमांटिक होने से इनमें गहरा प्यार होता है। अक्सर कई लोग इनकी जोड़ी को देखकर जलन महसूस करते हैं। 

सिंह और धनु ये दोनों राशि के लोग आत्मविश्वासी, निडर व सपोर्टिक नेचर के होते हैं। वहीं धनु राशि के लोग सिंह वालों पर जल्दी ही आकर्षित हो जाते हैं। ये एक-साथ जोड़ी के रूप में परफेक्ट कपल बनाते हैं। दोनों ही जिंदगी में एक-दूसरे का साथ व सपोर्ट करते हैं। जरूरत में एक-दूसरे को हिम्मद देने के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। 


सिंह और कुंभ सिंह और कुंभ राशि के लोगों की जोड़ी बेस्ट मानी जाती है। ये दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित होते हैं। ऐसे में ये पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता बनाता है। इसके अलावा इन दोनों में ही बेहद उत्साह देखने को मिलता है। साथ ही यही उत्साह इनके रिश्ते की गर्माहट में भी दिखाई देता है। 

मेष और कुंभ मेष और कुंभ राशि के लोग रोमांच से भरे होते हैं। ऐसे में इन्हें बेस्ट रोमांटिक कपल कहा जा सकता है। वहीं दोनों ही निडर, साहसी व एडवेंचर के शौकिन होते हैं। ऐसे में इन्हें अलग-अलग जगह पर घूमना व उनके बारे में जानना बेहद पसंद होता है। ये जिंदगी में एक ही काम को करने की जगह हमेशा कुछ नया ट्राई करने की कोशिश में रहते हैं। दोनों में बेहद प्यार होने के चलते ये एक-दूसरे से थोड़ी देर के लिए भी दूर रहना बर्दाशत नहीं करते हैं। 
कुंभ और मिथुन आमतौर पर इन दोनों राशियों के लोगों को पहली नजर में ही प्यार हो जाता है। ये हमेशा एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। इनमें खास बात है कि इनका आकर्षण कभी खत्म नहीं होता है। ऐसे में ये लोग जिंदगी भर एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी के साथ रहते हैं। वहीं समाज में बेस्ट कपल की तरह नजर आते हैं। 

वृषभ और वृश्चिक इन दोनों राशि के लोगों में लीडरशिप का गुण होता है। ऐसे में ये एक आइडियल कपल बनते हैं। ये दोनों एक-दूसरे की जिंदगी के हर मोड़ पर मदद करते हैं। साथ ही कोई भी काम एक-दूसरे की सलाह से ही करना पसंद करते हैं। वहीं ये जीवन में एक-दूसरे के सम्मान का भी खास ध्यान रखते हैं। 
वृषभ और कन्या इन दोनों राशि के लोगों की आपस में खूब पटती है। असल में, ये दोनों ही घर-परिवार को भी बेहद अहमियत देते हैं। वहीं इनका जीवन में लक्ष्य एक होने से इनकी जिंदगी बेहद प्यार व खुशी से चलती है। 

कन्या और मक रइन दोनों राशि के लोगों में समर्पण की भावना होती है। ऐसे में ये पार्टनर के साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। ये दोनों एकसाथ मिलकर एक आदर्श जोड़ी बनाते हैं। इनकी मैरिड लाइफ शांति व सुखमय बीतती है। 

Back to top button