जानिए, Jio और Airtel फोन में से कौन है आपके लिए बेस्ट आप्शन


सबसे पहले जियो फोन की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक अभी तक फोन की 60 लाख बुकिंग हुई है और दिवाली के आस-पास फोन की डिलीवरी शुरू होगी। एक बार की बुकिंग के बाद फोन की बुकिंग बंद है। फोन की कीमत 1,500 रुपये है, लेकिन तीन साल बाद या उससे पहले कुछ शर्तों के साथ आप फोन को वापस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Airtel का स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरुर जान लें ये महतवपूर्ण शर्तें
जियो फोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिंगल सिम सपोर्ट है यानी आप सिर्फ जियो का ही सिम यूज कर पाएंगे।
फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है।
ये भी पढ़े: #Jio दिवाली धमाका: अब बिलकुल फ्री में होगा जिओ का रिचार्ज, नही देने होंगे एक भी रूपये
कैशबैक 500 रु. और 1,000 रुपये करके दो बार में मिलेगा।
कैशबैक के लिए ग्राहकों को फोन वापस करने की जरूरत नहीं है।
500 रु. कैशबैक तभी मिलेगा जब 18 महीने में कम-से-कम 3,000 रु. या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराया गया हो।
वहीं 1,000 रु. कैशबैक के लिए अगले 18 महीने में भी कम-से-कम 3 हजार रु. का रिचार्ज करना होगा।
फोन के पहले स्लॉट में एयरटेल का सिम लॉक्ड मिलेगा।








