कौन… काट ले गया जालियांवाला बाग के खलनायक जनरल डायर की नाक…
अमृतसर। जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेज जनरल माइकल ओ डायर द्वारा बेकसूर लोगों को गोलियों का निशाना बनाए जाने का बदला शहीद उधम सिंह ने 77 साल पहले ही ले लिया था, लेकिन देशवासियों में अंग्रेज जनरल के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हुआ। यहां किसी ने जनरल डायर की तस्वीर पर अपना गुस्सा निकाला आैर उसकी नाक काट ली।
जलियांवाला बाग में लगी अंग्रेज जनरल माइकल ओ डायर की तस्वीर से कोई उसकी नाक काट कर ले गया। इसके साथ ही ओ डायर की तस्वीर के नीचे लिखे सर शब्द को भी मिटाने की कोशिश की गई। माना कि देश में आज भी जलियांवाला बाग में हुई घटना को लेकर गुस्सा कम नहीं हुआ है लेकिन जलियांवाला बाग के सोवेनर रूम में देश की सबसे महत्वपूर्ण यादगार के साथ हुई छेड़छाड़ से वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैैं।
” तस्वीर क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे भारत सरकार ने मरम्मत के लिए लखनऊ भेजा था। वहीं से ही ऐसे आई है। जब उन्होंने इस संबंध में लखनऊ बात की तो कहा गया कि लोग जनरल डायर को पसंद नहीं करते हैं।





