ये फॉरेनर टूरिस्ट बने ऑटो ड्राइवर, ऐसे रंग-बिरंगी गाड़ियों में निकले सड़कों पर

जोधपुर| शहर की सड़कों पर शनिवार को कुछ विदेशी पर्यटक रंग-बिरंगे ऑटो को फर्राटे से दौड़ाते नजर आए। दरअसल ये सभी एडवेंचर ड्राइव पर केरल से जैसलमेर के लिए निकले सैलानी हैं। ये सभी सैलानी 14 अगस्त को रवाना हुए तथा 5 राज्यों से होकर 3500 किमी का सफर कर 27 अगस्त को जैसलमेर पहुंचेंगे।

‘द एडवेंचरिस्ट रिक्शा रन’ आयोजित करने वाली कंपनी प्रत्येक ऑटो के 14 दिन इस्तेमाल के लिए करीब 1 लाख 40 हजार रुपए चार्ज लेती है। इस एडवेंचर के साथ ये सैलानी कूल अर्थ का संदेश भी दे रहे हैं। जोधपुर पहुंचे इन पर्यटकों ने मान्यूमेंट्स देखने के बाद जैसलमेर रवाना हुए।





