जब हुई पति की मौत, तो ससुर और देवर करने लगे दुष्कर्म, बेटी से भी अश्लील हरकतें

बठिंडा। पति की मौत के बाद महिला को ससुर हवस का शिकार बनाता रहा। यही नहीं, उसके देवर ने भी कई बार उससे दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। इस पर ससुर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। इस कारण वह अब मजबूरी में अपने बच्चों समेत शहर छोड़ चुकी है।जब हुई पति की मौत, तो ससुर और देवर करने लगे दुष्कर्म, बेटी से भी अश्लील हरकतें

महिला के मुताबिक उसकी वर्ष 1997 में उसकी शादी हुई थी। 2006 में उसके पति की मौत हो गई। उसके ससुर ने उससे वादा किया वह उपने छोटे बेटे के बालिग होने के बाद उसकी शादी उससे कर देगा। इसी दौरान एक दिन ससुर ने उससे जबरन संबंध बना लिए। इसके बाद यह रोज-रोज की कहानी हो गई। महिला के मुताबिक वह सामाजिक मर्यादाओं के कारण चुप रही।

महिला के मुताबिक जब वह ससुर का विरोध करती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसी बीच, उसका देवर भी उसे हवस का शिकार बनाने लगा। यही नहीं, देवर ने उसकी बड़ी बेटी से भी अश्लील हरकतें की। बेटी ने जब रही छेड़छाड़ संबंधी बताया तो उसने 17 दिसंबर को एसएसपी बठिंडा के पास अपने ससुर व देवर के खिलाफ शिकायत की।

Back to top button