जब गांधी जयंती के प्रोग्राम में नहीं पहुंचे BHU वीसी, तो PRO ने कहा- पूछने का राइट नहीं
वाराणसी. गांधी जयंती पर बीएचयू कैंपस में हुए किसी भी प्रोग्राम में वीसी जीसी त्रिपाठी नहीं पहुंचे। चर्चाएं हैं कि उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। बीएचयू पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि वे खुद बाहर हैं और उन्हें भी नहीं मालूम कि वीसी कहां हैं। उन्होंने कहा कि ये राइट भी नहीं है कि उनसे कोई पूछे। फिलहाल, किसी को जानकारी नहीं है, हो सकता है दशहरे पर घर गए हों। उनकी जगह कुलसचिव नीरज त्रिपाठी हर प्रोग्राम में गए।

लेटर में था शामिल था वीसी का कार्यक्रम
– 8 सितंबर को पीआरओ सेल से जारी हुए लेटर में वीसी जीसी त्रिपाठी को 2 अक्टूबर के कार्यक्रमों में शामिल होना था।
– लेटर में लिखा था, ”महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर, 2017) सोमवार को बीएचयू में प्रोग्राम होंगे। इस मौके पर कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी सुबह 8:30 बजे सुंदर बगिया के लाला लाजपत राय पाठशाला में स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे। इसके बाद 10 बजे गांधी चबूतरे पर पुष्पांजलि देंगे। 10:15 बजे मालवीय भवन में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से सृजन सामाजिक एवं विकास न्यास की ओर से सफाई अभियान किया जाएगा।
इसे भी देखें:- अभी अभी: साथी पत्रकार ने ही रविश कुमार के दोगलेपन की खोल दी पोल, रवीश पड़े सन्न
मुख्य भूमिका में नजर आए कुलसचिव नीरज त्रिपाठी
– वीसी की जगह कुलसचिव नीरज त्रिपाठी ने लाला लाजपत राय पाठशाला में स्वच्क्षता अभियान चलाया।
– नीरज त्रिपाठी ने ही गांधी चबूतरे पर पुष्पांजलि अर्पित किया और मालवीय भवन के समारोह में भी वही मुख्य भूमिका में नजर आए।





