…जब सलमान ख़ान को याद आया अपना ‘प्यार’, तस्वीर देख इमोशनल हुए घरवाले

मुंबई। सलमान ख़ान की लाइफ़ में उनके परिवार के सदस्य काफ़ी अहमियत रखते हैं। इनमें कुछ सदस्य ऐसे भी हैं, जो अब सलमान के साथ नहीं हैं, मगर उनकी याद सलमान के साथ हमेशा रहती है। ऐसी ही एक सदस्य है सलमान ख़ान की पैट माय लव, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, मगर सलमान आज भी इसे नहीं भूले हैं।

रविवार को बिग बॉस 12 शो में सलमान ख़ान ने अपनी इस पैट को याद किया। शो के दौरान सलमान ने सस्पेंस बनाते हुए कहा कि हमारे परिवार का एक सदस्य हमें छोड़कर चला गया। अगर वो जीवित होती तो दीपक (ठाकुर) से बेहतर सिंगर होती। सलमान स्क्रीन के ज़रिए यह सब घरवालों से कह रहे थे। यहां तक किसी की समझ में नहीं आया कि सलमान किसकी बात कर रहे हैं। फिर सलमान ने कहा कि उनके किसी मिलने वाले ने सिंगापुर से वीडियो भेजा है। शो वीडियो प्ले किया गया था, तो इसमें सलमान की पैट माय लव नज़र आयी। ख़ास बात यह है कि वीडियो में सलमान ख़ान के गुनगुनाने की आवाज़ आ रही थी। सलमान की हर लाइन के बाद माय लव भी उनकी तरह गाने की कोशिश कर रही थी। इस क्यूट वीडियो को देखकर घर के सदस्य भी इमोशनल हो गये। जब सलमान ने जसलीन मथारू से इस वीडियो के बारे में उनकी राय जाननी चाही तो जसलीन ने भावुक होते हुए कहा कि वाकई यह मुझसे भी अधिक क्यूट है।

बता दें कि सलमान ने हाल ही में अपनी पैट माय लव को खोया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी। सलमान ने माय लव का फोटो शेयर करके लिखा था- मेरा सबसे ख़ूबसूरत प्यार आज चला गया। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। सलमान बॉलीवुड में अपने पैट लव के बारे में जाने जाते हैं। कुछ साल पहले उनके पास दो बुल मैस्टिफ़ डॉग्स थे। एक का नाम माय सन और दूसरे का माय जान था। 2009 में माय सन की मौत के बाद माय जान बीमार रहने लगा था और कुछ वक़्त बाद उसकी भी मौत हो गयी थी। 2015 में सलमान के एक और डॉग वीर की मृत्यु हो गयी थी।

बिग बॉस के वीकेंड का वार में इस बार सौरभ पटेल को सबसे कम वोट मिलने की वजह से बेघर होना पड़ा है, जबकि जसलीन मथारू, सबा और उर्वशी वानी सुरक्षित हो गयी हैं। इसके साथ ही दो नये सदस्यों की वाइल्ड कार्ड से एंट्री हो रही है। इनमें एक मेघा धड़े हैं, जिन्होंने मराठी बिग बॉस जीता है। दूसरे टीवी एक्टर रोहित सुचांती हैं।

Back to top button