जब DM ने राहुल के अमेठी दौरे को आगे बढ़ाने का लिखा लेटर, तो कांग्रेस नेताने कहा कुछ ऐसा…
लखनऊ.अमेठी के डीएम योगेश कुमार ने राहुल के प्रस्तावित अमेठी दौरे की डेट को आगे बढ़ाने के लिए एक लेटर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लिखा है। उन्होंने लेटर में मोहर्रम और दूर्गा पूजा की वजह से राहुल को पर्याप्त सुरक्षा न दे पाने की बात कही है। इस संबंध कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा- ‘अमेठी राहुल का घर है और वो वहां जरूर आएंगे।’ बता दें, राहुल गांधी 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अमेठी के दौरे पर हैं।

क्या है लेटर में…
– डीएम ने लेटर में लिखा है- ‘राहुल गांधी का 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अमेठी का प्रस्तावित दौरा है। इसी दौरान दुर्गा पूजा और मोहर्रम का त्योहार भी कई स्थानों पर सम्पन्न होगा।’
– इन त्योहारों की वजह से लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में जनपद का अधिकांश पुलिस बल ड्यूटी में व्यस्त रहेगा।
– इस वजह से राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे में पर्याप्य सुरक्षा-व्यवस्था देने में असुविधा होगी। इस लिए अनुरोध है कि राहुल गांधी का दौरा 5 अक्टूबर के बाद किसी दिन रखा जाए।

कांग्रेस प्रवक्त ने कहा- अमेठी राहुल का घर है, वो वहां जरूर जाएंगे
– इस लेटर के संबंध में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है- ”अमेठी और रायबरेली राहुल गांधी का घर है, वो वहां जरूर जाएंगे। बीजेपी इस समय बुरे हालात से गुजर रही है। इसलिए मोदी और योगी, राहुल को यूपी नहीं आने देना चाह रहे हैं।”
– ”क्योंकि वह जानते हैं कि राहुल इमानदार हैं और वह जनता की आवाज को जरूर उठाएंगे।”
– ”इसलिए अमेठी जिला प्रशासन फ़ोर्स कम होने का बहाना कर रही है। बीजेपी नहीं चाहती है कि राहुल जनता की आवाज बने। लेकिन उन्हें अपने घर आना है चाहे जिला प्रशासन अनुमति दे या फिर ना दे।”

इसे भी देखें:- राहुल को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने कही ये बड़ी बात…
अमित शाह करेंगे अमेठी का दौरा
– 10 अक्टूबर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह यूपी के दौरे पर रहेंगे। वे उन सीटों का दौरा करेंगे। जिन सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरे की शुरूआत शाह अमेठी से ही करेंगे।