B’day Spcl :जब धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया पत्रकार से किये ऐसे सवाल, शर्म से पानी पानी हो गया था पत्रकार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे है। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे धोनी भारतीय टीम के अब तक के सब से सफल कप्तान में अपना नाम शुमार कर लिया है। बतौर कप्तान शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड हो जो धोनी के नाम नहीं हो। उन्होंने अपने इस दिमाग से टीम इंडिया को सफलताओं के शिखर पर पहुंचाया तो जिसने देश का सम्मान कम करने की कोशिश की, उसकी हालत भी टाइट कर दी। इसी तरह एक बार माही एक भारतीय पत्रकार पर भी भड़क उठे थे। पत्रकार के एक सवाल से नाराज धोनी ने कहा था, ‘लगता है आपको टीम इंडिया की जीत से खुशी नहीं हुई। आपको इस तरह का सवाल नहीं पूछना चाहिए।’ 

Omg: धोनी ने भूत बनकर किया ऐसा गन्दा काम की उड़ सबके होश, किया बेहद अजीब कांड

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट से जुड़े सवाल भी कई बार उनके सामने आते रहे हैं। एक बार ऐसे ही सवाल पर धोनी ने एक पत्रकार से कहा था, ‘बार-बार आप यही सवाल क्यों पूछते हैं जबकि मैं बता चुका हूं कि जब रिटायरमेंट लूंगा तो बता दूंगा’ धोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बड़े ही मजेदार जवाब देकर उनके होश उड़ा दिए। कुछ समय पहले एक ऑस्ट्रेलिया पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी से पूछा था कि क्या वह 2019 के विश्व कप से पहले संन्यास लेंगे? इसका जवाब देने के लिए धोनी ने पहले उन्हें अपने पास बुलाया और फिर पूछा…’क्या आपको लगता है मैं स्कोर नहीं कर रहा?’ धोनी ने आगे पूछा, ‘तेज नहीं दौड़ सकता? या मैं फिट नहीं हूं?’ इन तीनों सवालों के जवाब में पत्रकार ने कहा नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता। धोनी के उन सवालों से पत्रकार शर्मसार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button