WhatsApp Tipline: ने एक नई सुविधा शुरू की, जानें इस फीचर की 8 बड़ी बातें

 भारत में इस समय इलेक्शन सीजन चल रहा है। इस दौरान राजनैतिक पार्टियां कैपेंन चल रही हैं। लोकसभा चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर एक मुद्दा छाया हुआ है जो फेक न्यूज से संबंधित है। फेक न्यूज के इस मामले को दूर करने के लिए फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp ने एक नई सुविधा शुरू की है। इस फीचर का नाम Tipline है। यहां हम आपको इस फीचर के बारे में डिटेल्ड जानकारी दी है।

Tipline फीचर की 8 बड़ी बातें:

1. इस फीचर के तहत अगर किसी WhatsApp यूजर के पास कोई फेक न्यूज आती है तो वो उस अफवाह की जानकारी सबमिट कर सकते हैं।

2. इंडियन मीडिया स्कीलिंग स्टार्टअप PROTO ने फीचर को बनाया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को WhatsApp द्वारा कमीशन और तकनीकी रूप से सहायता प्रदान की गई थी।

3. मैसेज के सबमिट होने के बाद PROTO का वेरिफेकेशन सेंटर इस मैसेज पर जवाब देता है। इसके बाद यूजर को बताता है कि शेयर किया गया मैसेज वेरिफाइड है या नहीं।

4. इस रिप्लाई में यूजर को यह जानकारी दी जाएगी कि मैसेज सही है या फेक है।

5. यूजर्स मैसेज के अलावा फोटो, वीडियो आदि भी भेज सकते हैं जो उन्हें रिसीव हुआ है।

6. इस जानकारी को अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, बंगाली और मलयालम भाषा में शेयर किया जा सकता है।

7. WhatsApp और PROTO जमीनी स्तर पर काम करने वाले संस्थानों से भारत में फैल रहीं अफवाहों को सबमिट करने के लिए कहेगा। 

8. इस फीचर को मेक्सिको और फ्रांस में चुनावों के दौरान इस्तेमाल किया गया था।

WhatsApp Tipline फीचर की डिटेल्स:

भारतीय Whatsapp यूजर्स किसी अफवाह या किसी ऐसे जानकारी के बारे में सवाल पूछ पाएंगे जो उनके अनुसार सही ना लग रही हो। यह सवाल Whatsapp पर चेकप्वाइंट टिपलाइन पर पूछे जा सकेंगे। इसी के साथ यूजर्स को यह भी पता चल सकेगा की जो मैसेज उन्हें मिला है उसमे भटकाने वाली कोई जानकारी है या नहीं। Whatsapp यूजर्स अपने सवालों को — +91-9643-000-888 – पर पूछ सकेंगे। यह चेकप्वाइंट टिपलाइन का Whatsapp अकाउंट नंबर है। टिपलाइन को भारत में आधारित मीडिया स्किलिंग स्टार्टअप PROTO द्वारा लॉन्च किया गया था।

Back to top button