WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए ऐसे भेजें किसी को भी Message

मैसेज करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल लगातार तेजी से बढ़ रहा है. दुनिया भर में WhatsApp के मंथली एक्टिव यूजर्स करीब 1.5 अरब हैं, जो कि एक दिन में करीब 60 अरब मैसेज भेजते हैं. भारत में भी WhatsApp के एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा है. WhatsApp अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए लगातार नए-नए फीचर लॉन्च कर रहा है. हम आपको एक बेहद काम की ट्रिक बता रहे हैं. इस ट्रिक की मदद से आप अपने मोबाइल में मोबाइल नंबर सेव (Save) किए बगैर भी किसी को मैसेज भेज सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इस ट्रिक की मदद से WhatsApp मैसेज भेज सकते हैं.
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में इंटरनेट ओपन करना है. इसके बाद आपको एड्रेस बार (जहां आप एड्रेस डालकर कोई वेबसाइट खोलते हैं) में यह लिंक api.WhatsApp.com/send?phone=number डालनी होगी.
हमने आपको बताने के लिए इसमें सांकेतिक 10 नंबर को मोबाइल नंबर (9999999999) लिखा है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से जिसे मैसेज भेजना चाहें उसका मोबाइल नंबर लिखकर इंटर कर दें. इसके बाद मैसेज का बटन आएगा, आप उस पर क्लिक करें. इतना करते ही आप सीधे WhatsApp चैट पर पहुंच जाएंगे और बिना नंबर सेव किए मैसेज कर सकेंगे.
आपकी सहूलियत के लिए हमने इसका वीडियो भी तैयार किया है. आप इस लिंक (https://hindi.news18.com/videos/how-to-send-whatsapp-message-without-saving-number-in-phone-1415826.html) पर क्लिक करके इसका वीडियो भी देख सकते हैं.





