भारत में लॉन्च हुए Vivo X50 और X50 Pro स्मार्टफोन जाने क्या है कीमत

Vivo ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X50 और Vivo X50 Pro लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ कैमरे को लेकर बड़े दावे किए हैं.

Vivo X50 Pro में जिंबल लेवल कैमरा दिए जाने का दावा किया गया है. यानी वीडियोज स्टेब्लाइजेशन को लेकर इस स्मार्टफोन का कंपनी अलग तरीके से मार्केट में प्रचार करेगी. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में.
Vivo X50, Vivo X50 Pro कीमत और ऑफर्स
Vivo X50 के 128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 34,990 रुपये रखी गई है. इसके दो वेरिएंट्स हैं, टॉप वेरिएंट में 256GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 37,990 रुपये है.
Vivo X50 Pro की बात करें तो इसकी कीमत कंपनी ने 49,990 रुपये रखी है. इसे सिर्फ एक ही मॉडल में लॉन्च किया गया है जिसमें 256GB स्टोरेज दी गई है. इसे कस्टमर्स 24 जुलाई से खरीद सकते हैं. प्री बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है. प्री बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से कराई जा सकती है.
Vivo X50 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo X50 में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसमें HDR 10+ का सपोर्ट है. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 730 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 8GB रैम है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको इसमें चार रियर कैमरे मिलते हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है. 5 मेगापिक्सल का एक मैक्रो लेंस है, जबकि 13 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंस कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.





