हो गया शनि का उदय, साल 2018 में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

शनि 9 जनवरी को उदय हो रहे हैं। इसके पहले शनि 4 दिसंबर 2017 को अस्त हुए थे दरअसल जब शनि ग्रह सूर्य के अत्याधिक निकट आ जाते है तो इसे शनि का अस्त होना माना जाता है। शनि ग्रह 15 दिसंबर 2018 तक उदय रहेगा। शनि के उदय होने के कारण इन राशियों की किस्मत के ताले खुलेंगे और बनेंगे धनवान।
मेषः अर्थ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। विवाद में विजय मिलेगी। शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे।वृषः नौकरी में उन्नति संभव। शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न।
कर्कः विरोधी पक्ष से सचेत रहें। अटके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।
सिंहः अजनबी से सचेत रहें। व्यवसाय में लाभ होगा। यात्रा संभव है।
कन्याः नाैकरी में तबादला संभव। व्यवसाय में लाभ। परिवार में समरसता बनाए रखें।
तुलाः नौकरी में अधिकारी से सचेत रहें। व्यवसाय में धन लाभ। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिकः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य व्यवसाय में उतावलेपन से बचें।
धनुः विवाह प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा।
मकरः आत्म-विश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ बढ़ेगा।
कुंभः शुभ सूचना मिलेगी। कार्य विशेष की चिंता रहेगी। धैर्य रखें, अटके कार्य बनेंगे।
मीनः विकास के नए मार्ग मिलेंगे। नौकरी में कार्य कुशलता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा





