कौन सा फल हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते? हर घर में पाया जाता है

हम सभी को यात्रा करना पसंद है. कभी छुट्टियां मनाने के लिए तो कभी किसी ज़रूरत के लिए यात्रा करना हमारे जीवन का हिस्सा है. जब आप यात्रा करते हैं, तो आप अपने नियमित जीवन से बाहर निकलते हैं और एक नए वातावरण का एक्सपीरियंस लेते हैं. सामाजिक होने की वजह से ये हमारे लिए बेहद ज़रूरी भी है.

यात्रा करने का एक लोकप्रिय साधन हवाई मार्ग है. हवाई यात्रा सुरक्षा के लिए कुछ अलग तरह के प्रतिबंध हैं. अगर आप उन्हें नहीं जानते तो जानना ज़रूरी है. चूंकि इसे पढ़ने में समय लग जाता है, ऐसे में लोग इसकी जानकारी नहीं रखते हैं. ऐसे में चेकिंग के दौरान उन्हें बहुत सी प्रतिबंधित चीजों को बाहर फेंकना पड़ता है. चलिए जानते हैं इससे जुड़े हुए नियम.

यात्रा में नहीं ले जा सकते हैं कौन सा फल?
हवाई यात्रा के दौरान सामान ले जाने की बात आती है तो एयरलाइन कंपनियां शर्तें जोड़ती हैं. हवाई यात्रा करते समय कुछ नियम हैं जिनका पालन ज़रूरी होता है. ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप हवाई जहाज में चढ़ते समय अपने साथ नहीं ले जा सकते. विमान में तेज हथियार, आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील सामग्री समेत कई सामान ऐसे होते हैं, जिन्हें नहीं ले जाया जा सकता है. वैसे इसके अलावा एक फल भी है, जिसे प्लेन में ले जाने पर प्रतिबंध है.

जान लीजिए इसका जवाब …
ये वो फल है, जिसे दक्षिण भारत में जमकर खाया जाता है. हालांकि, इस फल के साथ हवाई जहाज़ पर क्यों नहीं चढ़ सकते? ये हममें से बहुत से लोगों को नहीं पता होता. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नारियल को हवाई जहाज में नहीं ले जाया जा सकता है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि नारियल में अच्छी मात्रा में तेल होता है और तेल को ज्वलनशील तेल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. परिणामस्वरूप, नारियल को सुरक्षा कारणों से विमान में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती.

Back to top button