इस छोटी सी एक लकड़ी की कीमत तुम क्या जानो, कभी पास नही भटकेगी बीमारी

आपने छोटी बड़ी बीमारियों को ठीक करने के लिए न जाने कितनी तरह की दवाईयां खाईं होंगी पर क्या आप जानते हैं एक छोटी सी लकड़ी कैसे आपकी कई बड़ी बीमारियों की दुश्मन है। जी हां ​विजयसार नाम के पेड़ की लकड़ी मधुमेह, धातुरोग और गठिया जैसे कई बड़े रोगों के लिए रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं कैसे इस लकड़ी की मदद से आप आपने रोग ठीक कर सकते हैं। 

इस छोटी सी एक लकड़ी की कीमत तुम क्या जानो, कभी पास नही भटकेगी बीमारी विजयसार के पेड़ की ऊंचाई 30 मीटर तक हो सकती है। इसकी लकड़ी आपको किसी भी आयुर्वेदिक औषधि की दुकान में मिल जाएगी।बात अगर इस लकड़ी के रंग की करें तो बता दें कि ये लकड़ी हल्‍के या फिर गहरे लाल रंग का होती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो विजयसार की लकड़ी से बने ग्‍लास में पानी पीने से कर्इ तरह के रोग दूर हो जाते हैं।
 
विजयसार को इस्तेमाल करने का सही तरीका 
गठिया और मधुमेह सबसे पहले विजयसार की सूखी लकड़ी लेकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। उसके बाद एक मिट्टी के बर्तन में पानी डालकर इस लकड़ी के छोटे छोटे टुकड़े लगभग पच्चीस ग्राम रात को भीगने दें। आप देखेंगे कि सुबह तक पानी का रंग गहरा लाल हो जाएगा। इस पानी को आप खाली पेट छानकर पी लें और दोबारा आप उस लकड़ी को उतने ही पानी में डाल दे शाम को इस पानी को उबाल कर छान लें।

विजयसार की लकड़ी से इन रोगों में मिलता है लाभ
– विजयसार की लकड़ी से जोडों के दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा ये हाथ-पैरों के कंपन्‍न में भी बहुत लाभदायक है।
– मधुमेह को नियन्त्रित करने में सहायता करता है।
– उच्च रक्त-चाप को नियन्त्रित करने में सहायता करता है।
– शरीर में बधी हुई चर्बी को कम करके, वजन और मोटापे को भी कम करने में सहायक है।
 
नोट-
अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो सबसे पहले किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। अगर आप इसके साथ पहले ही कोई एलोपैथी दवा ले रहे हैं तो सलाह लेना बहुत जरूरी है। मार्केट में मिलने वाले विजसार की लकड़ी के ग्‍लास में भी पानी रखकर पी सकते हैं।
Back to top button