महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का करें सेवन? जानें

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का अधिक महत्व है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस विशेष असवर पर लोग भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। यदि आप भी महाशिवरात्रि व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले यहां जान लीजिए कि व्रत के समय किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
इन चीजों का करें सेवन
महाशिवरात्रि के दिन सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। महाशिवरात्रि व्रत के दौरान संतरा, केला, सेब आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शाम को सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना खिचड़ी और कुट्टू के आटे की पूड़ी का सेवन किया जा सकता है। साथ ही नारियल पानी और समा चावल की खीर भी खा सकते हैं।
न खाएं ये चीजें
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन करने की मनाही है। इस दिन सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही मांस मदिरा भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा व्रत में बाजरा, चावल, गेहूं और जौं का सेवन करने की मनाही है।
महाशिवरात्रि तिथि और मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर्व के आने का शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 08 मार्च, 2024 को रात 09 बजकर 57 मिनट से होगी और इसके अगले दिन 09 मार्च, 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी।





