शादी का जोड़ा खरीद वापस आ रहे थे बेटी-पिता, फिर घर पहुंची दोनों की लाशें

जालंधर (होशियारपुर). पुलिस कर्मी अपनी बेटी के साथ उसकी शादी की शॉपिंग करके लौट रहे थे, तभी लौटते समय एक ट्रक ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और वे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। एक्सीडेंट में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन बाद ही मृतक लड़की की शादी थी। कुछ महीने पहले ही मृतक पुलिस कर्मी के बेटे की भी मौत हुई थी। 
शादी का जोड़ा खरीद वापस आ रहे थे बेटी-पिता, फिर घर पहुंची दोनों की लाशें

ऐसे टला बड़ा हादसा…

– इसी हादसे में एक दूसरा बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब घटना के बाद भड़के लोगों ने तेल टैंकर को आग लगाने की कोशिश की। 
– पुलिस ने रोका तो लोगों ने पत्थरबाजी कर दी जिसके चलते SHO राजेश कुमार के सिर पर चोट लग गई। 
– हादसे को देख कर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और टैंकर को तोड़ने लगे।
– हादसा स्थल से थोड़ी दूर ही थाना सदर के SHO राजेश ने नाका लगाया हुआ था, वे उसी समय मौके पर पहुंच गए।

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र

गुस्साए लोगों के बीच से टैंकर निकाल सेफ जगह ले गई पुलिस

– तेल से भरे टैंकर को वहां से निकालने में पुलिस कामयाब हो गई। 
– अगर पुलिस मौके पर न पहुंचती तो बड़ा हादसा हो जाता। 
– पुलिस कर्मियों के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। 
– पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
– फिलहाल पुलिस टैंकर को घटनास्थल से निकाल सेफ जगह ले गई।
Back to top button