मौसम की चेतावनी आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, अगले 48 घंटे में यहां गिरेंगे ओले

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओले भी पड़े। रांची में रुक-रुक कर बारिश का क्रम भोर से ही जारी है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह और रांची में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन शहरों में आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बीते दिन शनिवार को भी झारखंड के अधिकतर इलाके में गरज के साथ तेज बारिश हुई। बिजली कड़कने, ओले गिरने और वज्रपात से गांवों में जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। मौसम विभाग, रांची की ओर से मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 18 व 19 मार्च को गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं मध्य व दक्षिणी झारखंड के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जतायी गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, बोकारो और धनबाद में अगले दो से तीन घंटों में मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश होगी। इस दौरान 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी चलेगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर तेज हवा व गरज के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है।

इधर शुक्रवार को डालटनगंज में 6 मिमी बारिश हुई। डॉ. कोटाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। दिन में हल्की बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग ने 0.3 मिमी बारिश दर्ज किया।

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह तक रुक रुक कर जारी है। बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या पर सीधा असर पड़ा।आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड वापस लौट आई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बरसात के कारण किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसान खेतों में लगी चना, खेसारी, मसूर सहित अन्य रबी फसल को चिंता की आंखों से निहार रहे हैं।

कृषि विभाग के अनुसार आम की फसल को भी भारी नुकसान होने की संभावना काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च तक इस तरह के मौसम रहने की संभावना है।इस बारिश से रबी फसल के बर्बाद होने लगभग तय है। खेतों में लगी फसल की उपज की संभावना खत्म होने लगी है।  किसानों ने बताया कि दो-तीन तक इसी तरह बारिश होने से खेती में लगी पूंजी भी वापस नही आ पाएगा।  जिले भर में 30 से 40 एमएम बारिश होने का अनुमान है।  इस बारिश से रबी व आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा।

Back to top button