जीवन जीने के तरीके पर निर्भर करता है आपका स्वास्थ्य: सदगुरु

जयपुर.हम किस तरह से सांस लेते हैं, क्या खाते हैं, हम किस तरह से अपना जीवन जीते हैं इन सभी बातों पर हमारा स्वास्थ्य निर्भर करता है। मॉर्डन लाइफ स्टाइल के नाम पर आज हमारी जीवनशैली पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यह कहना है ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सदगुरु (जग्गी वासुदेव) का। जानें क्या रहा खास…जीवन जीने के तरीके पर निर्भर करता है आपका स्वास्थ्य: सदगुरु

– पद्म विभूषण से सम्मानित सदगुरु शनिवार को भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे। इस मौके पर सदगुरु ने ना सिर्फ कैंसर पीड़ित बच्चों और रोगियों से मुलाकात की बल्कि चिकित्सालय की ओर से दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं का भी जायजा लिया।

दिव्यदर्शी सदगुरु को अपने बीच देखकर बाल रोगी काफी खुश नजर आए। इस मौके पर सदगुरु जी ने कहा कि पहले के समय में सभी लोग अपने जीवनषैली पर काफी ध्यान देते थे, जिससे वह स्वस्थ रहते थे, लेकिन आज बीमारियां काफी बढ़ गई है, जिसे रोकने में चिकित्सक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर चिकित्सालय निदेशक डॉ (मेजर जनरल) एस सी पारीक ने चिकित्सालय की सुविधाओं और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: यहां गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ये स्टूडेंट, स्कूल में नहीं है वाटर कनेक्शन

हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से कैंसर पीड़ित बच्चों को देश की नामी हस्तियों से मिलने की ख्वाहिशों को पूरा किया जाता है। इन प्रयासों से उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, अस्पताल के साथ अपनापन बना रहता है और अस्पताल में इलाज हेतु आने का डर भी खत्म हो जाता है।

Back to top button