दिल्ली वाले अभी से ही कर लें पानी का इंतज़ाम, नहीं आएगा दो दिन तक पानी
October 15, 2017
Less than a minute
दिल्ली वाले अभी से ही कर लें पानी का इंतज़ाम, नहीं आएगा दो दिन तक पानी
नई दिल्ली: दिवाली से पहले दिल्लीवालों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा. यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के चलते 15 और 16 अक्टूबर को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. इसके चलते पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा.
बता दें कि इससे पहले जनवरी 2017 में भी अमोनिया का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था. इसके कारण मध्य और उत्तरी दिल्ली में पानी की सप्लाई पर असर पड़ा था.