#सावधान: आपकी पसंदीदा ये दोनों ही चीजें कर सकती हैं आपको बीमार

बारिश का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जिसमें हमें या तो चाय और पकौड़ी खाने का मन करता है या फिर बारिश में भीगते हुए भुट्टा खाने का करता है. आपकी पसंदीदा ये दोनों ही चीजें आपको बीमार कर सकती हैं. जानिए कैसे.
सड़क किनारे मिलने वाला भुट्टा हर समय खुले में रखा होता है, जिसके कारण वह वायु प्रदूषण के संपर्क में आता है. जब आप भुट्टे का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद कण भी आपके शरीर में चले जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं.
भुट्टों पर आने वाली मक्खियां अपने साथ कई बुरे बैक्टीरिया लाती हैं. जब वह भुट्टे पर बैठती हैं तो उन पर लगा बैक्टीरिया और किटाणु उस पर भी लग जाते हैं.
भुट्टे पर लगाया गया नमक और नींबू भी साफ नहीं होता है, जिससे आपकी सेहत खराब होने का डर रहता है.
इसके अलावा अगर आप उबला भुट्टा खाते हैं तो वह भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. जिस पानी में भुट्टे को उबाला जाता है वह साफ नहीं होता है जिसके कारण आपका पेट खराब हो सकता है.





