बारिश और तूफान के बीच जापान में मतदान, शिंजो की हो सकती है शानदार जीत

 

जापान में तूफान लैन के प्रभाव से चल रही तेज हवा और बारिश की परवाह न करते हुए लाखों लोगों ने रविवार को मतदान में हिस्सा लिया। समय पूर्व कराए गए संसदीय चुनाव से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश मिलने की संभावना है।

पूरे जापान में सुबह सात बजे (स्थानीय समय के अनुसार) मतदान शुरू हुआ और रात आठ बजे तक चला। पश्चिमी जापान के कोचि में भूस्खलन की वजह से 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। तूफान के मार्ग में पड़ने वाले दक्षिणी द्वीप पर एक दिन पहले ही शनिवार को लोगों ने मतदान किया। मतदान पूरा होने के बाद एग्जिट पोल परिणाम का प्रसारण होगा।

विश्लेषकों का मानना है कि खराब मौसम के कारण मतदान प्रभावित होता है तो इसका फायदा एबी को मिलने की संभावना है। उनके गठबंधन समर्थक मतदाता एबी को जापान के सबसे लंबे कार्यकाल वाला प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ हैं। अगर चुनाव पूर्व विश्लेषण सही हुआ तो एबी के कंजरवेटिव गठबंधन को तगड़ा बहुमत मिलेगा। परिणाम को लेकर यहीं शंका है कि एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और सहयोगी दलों को निचले सदन में फिर से दो-तिहाई बहुमत मिलता है या नहीं। दो-तिहाई बहुमत मिलने से एबी संविधान में संशोधन का प्रस्ताव रख सकेंगे। इससे संविधान में युद्ध की बंदिश और सेना की आत्मरक्षा की भूमिका को खत्म किया जा सकेगा।मतदान

इसे भी पढ़े: अब तक के ‘सबसे खतरनाक’ राष्ट्रपति है डोनाल्ड ट्रंप: डेमोक्रेटिक अध्यक्ष

जापान की तरफ बढ़ रहा लैन

शक्तिशाली तूफान लैन रविवार सुबह जापान से दक्षिण प्रशांत महासागर में था जहां 252 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। सोमवार सुबह इसके टोक्यो और आसपास के इलाकों में पहुंचने की संभावना है। तूफान के प्रभाव से बड़े हिस्से में तेज हवा, बारिश और भूस्खलन की खबर है। मौसम विभाग ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। लोगों से अपनी सुरक्षा के तत्काल जरूरी उपाय करने को कहा गया है। 
जापान चुनाव
-जापान में यह 48वां आम चुनाव है। 
-द्विसदनीय जापानी संसद (डायट) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चार साल पर चुनाव होता है।
-हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की कुल संख्या 465 है और बहुमत का आंकड़ा 233 है।
प्रमुख दल और नेता
-लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी गठबंधन। नेता हैं मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो एबी।
-पार्टी ऑफ होप। इसकी नेता टोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके। वह चुनाव नहीं लड़ रहीं।
-मध्य वाम कंस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी। नेता यूकियो इदानो।
-2014 के आम चुनाव में एबी के गठबंधन को 326 सीटें मिली थीं।

Back to top button