Vodafone Prepaid Recharge Plan: मात्र Rs 16 में यूजर्स को मिल रहा 1GB डाटा

टेलिकॉम कंपनी Vodafone ने प्राइस वॉर के तहत एक नया प्लान पेश किया है। इस लान की कीमत 16 रुपये है। इसक नाम Filmy Recharge है। इस प्लान को फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्क्लस जैसे असम, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटका, केरल और महाराष्ट्र में रोलआउट किया गया है। इसे जल्द ही अन्य सर्क्लस में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Vodafone.in, कंपनी की My Vodafone ऐप और ऑथराइज्ड रिटेलर्स से रिचार्ज करवाया जा सकता है। यह एक डाटा-एक्सक्लूसिव प्लान है। 16 रुपये के अलावा डाटा-एक्सक्लूसिव प्लान मे 33 रुपये, 49 रुपये और 98 रुपये के प्लान उपलब्ध है।

Vodafone के 16 रुपये के रिचार्ज की डिटेल्स:

जैसा कि हमने आपको बताया इस प्लान का नाम Filmy Recharge है। इसके तहत यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जाएगा जिसकी वैधता 24 घंटों की होगी। इसके जरिए यूजर्स पूरे दिन मूवीज और वीडियोज देख पाएंगे। इस प्लान में वॉयस और एसएमएस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही इसे एक्टेंडेड वैलिडिटी पैक के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

अन्य प्लान्स की डिटेल्स:

33 रुपये के रिचार्ज पैक में यूजर्स को 500 एमबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं, 49 रुपये के पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। इसके अलावा 98 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है जिसमें 28 दिन के लिए 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। 92 रुपये के रिचार्ज की बात करें तो इसमें 7 दिन के लिए 6 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। 53 रुपये के रिचार्ज पैक पर 1 दिन के लिए 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। 997 रुपये के प्लान में यूजर्स को 365 दिन के लिए 10 जीब डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। 29 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिन के लिए 500 एमबी डाटा, 47 रुपये के रिचार्ज पर 1 दिन के लिए 3 जीबी डाटा और 97 रुपये के रिचार्ज पर 7 दिन के लिए 6 जीबी डाटा दिया रहा है।

Back to top button