Vivo Y17 हुआ लॉन्च, जानें खासियत और कीमत

भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ने स्मार्टफोन बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। यह कंपनियां एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में Vivo ने भारतीय बाजार में शनिवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y17 लॉन्च कर दिया है। 5000 mAh बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका सेल्फी कैमरा है जो 20 मेगापिक्सल का है।
फोन का प्राइमरी कैमरा ट्रिपल लैंस के साथ है जिसमें मुख्य लैंस 13 मेगापिक्सला का है वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। यह ट्रिपल कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 6.35 इंच का डिस्प्ले है। फोन मिनरल ब्लू, मीस्टिक पर्पल रंगों में आएगा।
FACEBOOK ने यूजर की संख्या मे इस आंकड़े को छुआ, जानकर होगी हैरानी…
इसके अलावा इसमें एक और खास बात है और वो है 18W फास्ट चार्जिंग। फोन की बैटरी इतनी है कि लंबे समय तक साथ देगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हेलियो पी35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है जो 2.3गीगहर्ट्ज की स्पीड से काम करेगा। एंड्रायड 9 ओएस के साथ आ रहे इस स्मार्टफोन में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की मेमोरी दी गई है।





