VIVO V5S स्मार्टफोन नए कलर वेरियंट में हुआ लांच, मिल रहा है डिस्काउंट

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो द्वारा कुछ समय पहले अपने Vivo V5s स्मार्टफोन को लांच किया गया था, जिसके बाद अब इसे नए कलर वेरियंट में एक बार फिर से लांच किया गया है. जिसमे आप इसे एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकते हो. इससे पहले इस स्मार्टफोन को मैटे ब्लैक और उन गोल्ड रंग में लांच किया गया था. इस समर्टफोन की कीमत 18,990 रुपए है किन्तु ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सिमित समय के लिए डिस्काउंट के साथ 17,990 रुपए में बेचा जा रहा है. वही इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है.

Vivo V5s स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एचडी (1280×720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ दी गयी है. इसके साथ ही वीवो के इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम, 4 जीबी रैम अौर 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है.
कैमरे की बात करें तो Vivo V5s स्मार्टफोन में सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का अौर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है. पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दिए जाने के साथ 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी और जीपीएस आदि फीचर्स भी दिए गए है.





